दो बच्चों के पिता पर बकरी के साथ दुष्कर्म का आरोप
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी

दो बच्चों के पिता पर बकरी के साथ दुष्कर्म का आरोप
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी
चोलापुर/सारनाथ
सारनाथ थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने पति पर बकरी के साथ अमानवीय कृत्य (दुष्कर्म) करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मानवता को किया शर्मसार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनीपुर गांव निवासी चंदा देवी ने बताया कि दो दिन पहले वह किसी कार्यवश घर से बाहर गई थीं। जाने से पूर्व उन्होंने अपने बकरे और बकरी को एक साथ बांधा था। लौटने पर उन्होंने देखा कि बकरी लापता है। काफी खोजबीन के बाद वह बेहोशी की हालत में एक कमरे में मिली, और उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था।
इस दर्दनाक दृश्य को देखकर महिला को संदेह हुआ। उन्होंने यह बात अपने जेठ और सास से साझा की। दुर्भाग्यवश, बकरी की हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला उस बकरी से बहुत स्नेह करती थी और उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करती थी। इस घटना के बाद से वह सदमे में है और ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रही है।
यह कहां आ गए हम?
महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने बयान में 36 वर्षीय शराबी पति पर आरोप लगाया है, जो ठेले पर काम करके कमाया हुआ अधिकांश पैसा शराब में खर्च कर देता है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस मामले में एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से आपसी विवाद की स्थिति थी और पूछताछ के दौरान महिला ने अपने आरोप से मुकर जाने की बात कही है। फिलहाल मृत बकरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार लिखे जाने तक महिला द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।