
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार अभियुक्त,विजय खरवार पुत्र गोपाल खरवार, निवासी ग्राम बैजनाथ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष। 22 मार्च 2025 को रामपुर बरकोनिया पुलिस ने विजय खरवार को ग्राम बैजनाथ में एक अर्धनिर्मित खाली मकान से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। बरामद सामान, एक सोने का मंगलसूत्र। सोने का छोटा लॉकेट, नारंगी रंग के धागे में बंधा हुआ।एक सफेद धातु का छोटा जूतिया।एक लाल रंग का मोतियों का गुच्छा, जिसमें सोने की तीन गुरिया मोती हैं। सफेद धातु की दो हाथ की शंकर (मेंहदी)।सफेद धातु की एक जोड़ी पायल।सफेद धातु की एक जोड़ी बिछिया की लर।सफेद धातु का एक सिक्का जैसा लॉकेट। गिरफ्तारी टीम,थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना रामपुर बरकोनिया।उपनिरीक्षक सुक्खू राम यादव, थाना रामपुर बरकोनिया। हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया। हेड कांस्टेबल विक्रम प्रताप सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया।