सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई । विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ हरिओम पाठक ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज आगामी 5 जून को 54 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के साथी 5 जून को प्रातःकाल स्नान करके भगवान सूर्य आदित्य को जल देकर सूर्य के समान प्रचंड आभा से युक्त गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के यशस्वी तेजस्वी शतायु व सुखद जीवन की कामना करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि, महाराज जी के 54 वें वर्ष में प्रवेश करने पर 54 किलो लड्डू या एक दो किलो लड्डू का प्रसाद वितरित करें ।केक का प्रयोग न करें केक हमारी संत सनातन संस्कृति का हिस्सा नहीं है। इस अवसर पर हम 54 दीप प्रज्ज्वलित कर महाराज जी के तेजोमय जीवन की कामना कर सकते हैं। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि, 5 जून को सभी साथी योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर आरती उतारें। घरों पर केसरिया ध्वज फहराएं व वितरित करें। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इंन्द्रदेव सिंह ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज युवा संन्यासी हैं । हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक हैं।भारतीय सैनिकों के रण कौशल की प्रशंसा करते हुए योगी जी महाराज ने कहा है कि पाकिस्तान 75 साल जी लिया बहुत है । अर्थात पाकिस्तान एक आतंकी देश है। यह जिस भाषा में समझे उसी भाषा में समझाया जाए। यह तभी होगा जब न हम बंटेंगे न कटेंगे । सनातनी हैं सनातनी रहेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केशरी ने कहा कि जून विश्व पर्यावरण दिवस भी है । वृक्षारोपण हमारे साप्ताहिक कार्यक्रम में 7 जून को है । हम 5 जून से 7 जून तक वृक्षारोपण कर महाराज जी का जन्मोत्सव विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाएं । विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने कहा कि गोसेवा गोरक्ष पीठ का प्रमुख कार्य है । 6 जून को हम गौशालाओं की साफ सफाई करें । गो पूजन कर चारा पानी में सहयोग दें। मानव प्राणी का एक थाली भोजन व एक बाल्टी पानी हम कार्यकर्ता अपने हाथ से गौ माता को खिलाएं -पिलाएं। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रकुमार पाठक ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मेंनबॉडी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ही जिला चलता है। इसलिए विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष को चाहिए कि वह अपने जिले में रहने वाले विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के साथ लेकर चले। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को साथ लेकर चले तथा जिले में निवास करने वाले विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के पद प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए उनका नाम छूटने न पाए उनसे भी सहयोग लेकर एक साथ मजबूती से चलें। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इंजी राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज एक संत संन्यासी हैं । इसलिए उनके साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम पर 8 जून को अपने गांव, घर , आसपास के मठ मंदिरों में रहने वाले साधु संतो को अंग वस्त्र से सम्मानित करें। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कांत चौबे ने कहा कि कौन क्या लिखता है कौन कितना षड्यंत्र रचता है। हम इन सब बातों की चिंता न कर 5 जून से 11 जून तक केवल और केवल गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्म उत्सव कार्यक्रम को ही दिव्य- भव्य बनाने पर अपना ध्यान दें। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह यादव,वीरेंद्र सिंह ठाकुर व विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज एक संवेदनशील शासक भी हैं । इसलिए साप्ताहिक कार्यक्रम में 9 जून को दीन दुखियों, असहायों , पीड़ितों व रोगियों की मदद भी की जाए । विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक का संचालन कर रहे सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने कहा कि,युवा संन्यासी परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के तेवर व भारतीय सेना की व्यूह रचना को देखते हुए सेना का जोश हमेशा शिखर पर बना रहे , इसके लिए विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के साथी भी तन मन धन से तैयार हैं । हम सैनिकों उनके परिजनों तथा देश के जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान भी करेगे।विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राना ने जानकारी दी है कि गोरक्षपीठाधीश्व पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जैसे युवा संन्यासी के जन्मोत्सव पर सेवा के सम्मान में रक्तदान का नाम सुनते ही बस्ती राजघराने की राजमाता 70 वर्षीया विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की आशिमा सिंह ने कहा कि सबसे पहले रक्तदान मैं करुंगी। नीलम गिरि,सपना श्रीवास्तव,आशा सब्बरवाल,छवि कौशल व विश्व हिन्दू उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की पुष्पलता सिंह ने कहा कि,सिंदूर भारतीय नारी की सुहाग का प्रतीक है और अब ऑपरेशन सिंदूर हिंदुस्तान की आन बान शान का भी प्रतीक बन गया है। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री अखिलेश मिश्रा ने कहा कि हम प्रण करें कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव से संबंधित कम से कम पांच पोस्ट प्रतिदिन फेसबुक पर अवश्य डालेंगे। यदि हम ऐसा कर लिए तो जन्मोत्सव कार्यक्रम को राष्ट्रव्यापी बना लेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री रामप्रसाद यादव, दीपक शुक्ल, अवधेश गुप्ता, संजय शुक्ल, संगीता मिश्रा,आशा शर्मा तथा संभाग प्रभारी काशी मनोज कुमार गुप्ता विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री महंत सुखराम दास ने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम को हमें प्रेस वार्ता,न्यूज़ चैनल , अखबार,व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब इत्यादि के माध्यम से आम जन तक पहुंचाना होगा ।
विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारी गण नीरज शर्मा,श्रीवंत तिवारी,डॉ सतीश गौतम, प्रदीप शर्मा,तपेश्वर चौधरी, राजेश शर्मा , सुबोध चौबे तथा विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के चंद्रचूड़ पाण्डेय ने कहा कि,इस बार युवा सन्यासी परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मोत्सव सेना को समर्पित कर रक्तदान पर विशेष ध्यान दिया जाए। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष अपने लेटर पैड पर रक्तदाताओं की संख्या व अस्पताल के द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र को संलग्न कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजे। उसकी एक प्रति विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के पास भेजें । विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष हुतेन्द्र सिंह जादौन,श्याम बाबू शर्मा, दिनेश चौबे, चौधरी विजय सिंह, नकुल यादव , राजेंद्र शर्मा, डॉ गिरीश चंद्र द्विवेदी तथा राजकुमार सैनी ने कहा कि जिला,तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर महाराज जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान वृक्षारोपण व शौर्य तिरंगा यात्रा से संबंधित होर्डिंग बैनर अवश्य लगाए जाएं । विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा,दिनेश कुमार मधुकर,लव कुमार, अशोक अग्रवाल, राजकुमार सोनकर,डी एन विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की यदुवंशी अनुराग मिश्रा ने कहा कि सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएं । अनुराध गिरि गीता ठाकुर, जिज्ञासा वर्मा, विंध्यवासिनी प्रजापति,पुष्पिता सिंह,प्रेमा श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी,शुभी मिश्रा,विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की हेमा राठी ने कहा कि साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन अर्थात 11 जून को हम सभी साथी अपने घर पर मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरित कर गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम को संपन्न करेंगे । कमलेश सिंह, गिरीश मिश्र, सोनू सैनी ,अनुराग शर्मा, नीतीश मिश्रा,धृष्टद्युम्न प्रजापति,विवेक कुमार ,रोहित चौहान, जसविंदर सिंह , कृष्ण मोहन,नीरज सैनी, रोहतास कुमार लोधी,दिनेश कुमार, कपिल कुमार, जयविंन्द्र चौधरी , दिलीप मल्ल,शिवकुमार , गेंदालाल राठौर,दिनेश, संतोष विश्वकर्मा,भूपेंद्र द्विवेदी तथा विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के पुनीत शर्मा ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम को हम धूमधाम से मनाएंगे । गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जन्मोत्सव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक का समापन करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में 5 जून से 11 जून तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। रक्तदान, तिरंगा शौर्य यात्रा व वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 54 यूनिट रक्त देने वाले विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष को विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान की 100 यूनिट पार करने वाले विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से प्रयागराज निवासी प्रदेश मंत्री राम प्रसाद यादव तथा बलरामपुर निवासी श्री भानू प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। ढेर सारी बधाइयां।