11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवयूपीलोकल न्यूज़

योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर योग क्रियाएं करने का लोगो को मौका मिला- अनिता गुप्ता

योग, शरीर को स्वस्थ रखने, मन को आनंदित रखने का सशक्त माध्यम- प्राची तिवारी

सोनभद्र। रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में अंतरारष्ट्रीय योग दिवस कैम्प का आयोजन किया गया। जागृति फिटनेस क्लब द्वारा योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। अनिता गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोग सामूहिक रूप से योग में भाग लेकर अभियान को सशक्त बनाएं। राबर्ट्सगंज में योगाभ्यास करतीं पतंजलि योग समिति के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 11वें महोत्सव आयोजित हुआ। महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज में योगाचार्य अनीता गुप्ता द्वारा कराया गया। योग कराने में सहयोगी के रूप में प्राची तिवारी, शिवा जायसवाल, अभिषेक द्वारा योग कराया गया। नियमित योग से जीवन को बना सकते हैं स्वस्थ और संतुलित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया गया। जिसमें योगा कराने में शिवा जायसवाल, अभिषेक एवं प्राची तिवारी ने किया। बताया कि महोत्सव के लिए अर्चना जयसवाल, प्रतिभा सोनी, संगीता सोनी, सीता, रीता गुप्ता, उपा द्विवेदी, सरोज, ममता गुप्ता आदि वालेंटियर के रूप में मौजूद थे। मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। प्रतिदिन करें योग, रहें निरोग “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” पर सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर योग क्रियाएं करने का लोगो को मौका मिला। योग, शरीर को स्वस्थ रखने, मन को आनंदित रखने का सशक्त माध्यम है। योग ही हमें स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ाता है। इसीलिए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा अवश्य बनाएं।


योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वमंच पर गौरव प्रदान किया है। आज योग पूरी दुनिया की जीवन-शैली का अभिन्न अंग बन चुका है। इस विशेष दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं योग साधकों को नमन! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान के हाल में महिला पतंजलि योग समिति ने भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से योग शिक्षिका अनिता गुप्ता के नेतृत्व में सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। करे योग रहे निरोग
११वे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित योग शिविर में योग गुरु अनीता गुप्ता के निर्देशन में योग दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा एवं जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता के साथ नगर के सम्मानित पदाधिकारी, नगरवासियों ने योग किया। अतिथियों के द्वारा योग गुरु एवं योग शिक्षक के रूप में उपस्थित प्राची तिवारी को अंग वस्त्रम, साल, शील्ड, स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, रचना तिवारी, मीनाक्षी, सुभाष चंद्र उपाध्याय, विवेक कुमार पाण्डेय पूर्वांचल मीडिया क्लब अध्यक्ष, अनुपम तिवारी, आशीष केशरी, प्रदीप भारती, आकाश पाल, पंकज पाण्डेय, चंदन दुबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!